हनुमान जी के जन्मोत्सव पर करे इन दुर्लभ मंत्रों का जाप

हनुमान जी के जन्मोत्सव मंत्रों

ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा।’

लंबे वक्त से बीमारियों ने घेर रखा है तो मंगलवार के दिन इस मंत्र का नियमित रूप से पाठ करें. कहते इससे असाध्य रोगों का नाश होता है.

‘ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्।’

ये हनुमान जी का रुद्र मंत्र है. शत्रु , भय, अनिद्रा, जनहानि के डर से छुटकारा पाने के लिए इस मंत्र का प्रयोग करना उत्तम फलदायी माना गया है.

‘ॐ हं हनुमते नम:।’

बजरंगबली का ये चमत्कारी मंत्र वाणी से संबंधित कार्य में सफलता पाने के लिए किया जाता है. जैसे वाद-विवाद, न्यायालय आदि के काम में कोई बाधा आ रही है तो इस मंत्र का मंगलवार को विधि पूर्वक जाप करें.

‘ॐ नमो भगवते हनुमते नम:।’

वैवाहिक जीवन में सुख-शांति भंग हो गई है, संतान पर संकट का साया मंडरा रहा है तो इस मंत्र से हनुमान जी की पूजा करें. ये शक्तिशाली मंत्र हर कष्ट को दूर करने में सक्षम है.

Leave a Comment